Paris Paralympics : हरविंदर सिंह ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड, परिवार में खुशी की लहर
(India) टोक्यो गेम्स में आर्चरी के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हरविंदर सिंह ने बुधवार को इतिहास रच दिया। उन्होंने पेरिस पैरालंपिक के एकतरफा फाइनल में पोलैंड के लुकाज सिसजेक को हराकर भारत के लिए पहली बार गोल्ड मेडल जीता।
इस जीत के बाद हरियाणा के कैथल में हरविंदर के परिवार का खुशी का ठिकाना न था। उनकी पत्नी मनप्रीत और पिता परमजीत ने उनकी कामयाबी पर खुशी जाहिर की।
मनप्रीत कौर, हरविंदर सिंह की पत्नी: "हमें बहुत ज्यादा खुशी हो रही है कि उन्होंने पेरिस में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने पिछली बार भी ब्रॉन्ज मेडल टोक्यो में जीता था, तब कोरोना काल चल रहा था, तब उन्होंने इतनी ज्यादा प्रैक्टिस खेतों में की थी। लेकिन अब वो पिछले दो महीनों से कैंप में हैं और बहुत ज्यादा प्रैक्टिस कर रहे थे, तो उसी का नतीजा है कि गोल्ड मेडल आया है। लेकिन इस खुशी के पीछे थोड़ा सा गम हमें है कि हमारी मां का 2018 में एशियन खेलों से एक महीने पहले निधन हो गया था क्योंकि मां के लिए ये सब देखना बहुत खुशी की बात होती है। अगर वो सब देखतीं तो और भी ज्यादा खुशी होती। बाकी पूरे देश को और हमें बहुत ज्यादा गर्व है।"))
परमजीत सिंह, हरविंदर सिंह के पिता: "ये पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियला में पढ़ता था। 2012 में इसने लंदन ओलंपिक देखा पहले, टीवी पर देखा फिर वहां से इसकी बड़ी इच्छा हुई। स्वागत करेंगे जी पूरा धूमधाम से।")) हरविंदर सिंह इकोनॉमिक्स में पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने एक ही दिन में एक के बाद एक पांच मैच जीते। इस दौरान उन्होंने न दिमागी तौर पर और न शारीरिक रूप से थकान महसूस की। इस मजबूती के साथ उन्होंने आर्चरी में भारत को दूसरा मेडल दिलाया। बचपन में बीमारी से उनके दोनों पैर खराब हो गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।