कोलकाता मामले में TMC सांसद जवाहर सरकार राज्यसभा से देंगे इस्तीफा
(India) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद जवाहर सरकार ने रविवार को पार्टी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने और राजनीति छोड़ने का फैसला किया है। इसके बाद जवाहर सरकार आज राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं.... इस बीच राज्यपाल सीवी बोस ने दुष्कर्म हत्या मामले में पुलिस कमिश्नर को हटाने पर जोर दिया है... राज्यपाल ने ममता सरकार को आपात कैबिनेट बैठक बुलाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग को लेकर जनता विरोध कर रही है। ममता सरकार को तुरंत कैबिनेट बैठक बुलानी चाहिए और कमिश्नर को बर्खास्त करना चाहिए। वह जिम्मेदारियों से बच नहीं सकतीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।