आरक्षण पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सफाई, बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने दिलाई कांग्रेस काल की याद
(India) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में आरक्षण के बयान पर सफाई दी। जिसके बाद भारत के राजनीतिक गलियारों में जमकर जुबानी जंग चल रही है | बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने राहुल गांधी की सफाई को गुमराह करने वाला बताया है। मायावती ने कहा कि भाजपा से पहले केंद्र में 10 साल तक उनकी सरकार थी, लेकिन उन्होंने सपा के साथ मिलकर एससी/एसटी के प्रमोशन में आरक्षण बिल को पास नहीं होने दिया | बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में नहीं होती है तो वोट की खातिर इन उपेक्षित एससी/एसटी/ओबीसी वर्गों के हित और कल्याण की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन जब सत्ता में होती है तो लगातार इनके हितों के खिलाफ काम करती है। इन लोगों को अपनी इस साजिश से सतर्क रहना चाहिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।