दिल्ली: समय से पहले क्यों चुनाव चाहते हैं केजरीवाल, निर्वाचन आयोग को बतानी पड़ेगी
वजह
(India) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्ली में जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग के बीच रविवार को विशेषज्ञों ने इस
मसले पर कुछ जरूरी बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इस मांग के पीछे की
वजह बतानी पड़ सकती है। हालांकि, चुनाव कब कराए जाएं, इस बारे में अंतिम निर्णय चुनाव आयोग ही लेगा। बता दें कि
दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। ऐसे में चुनाव फरवरी की शुरुआत में होने की उम्मीद है।

केजरीवाल के बयान के बाद से जल्द चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी
पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मांग करता हूं कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही राष्ट्रीय
राजधानी में भी नवंबर महीने में ही चुनाव कराए जाने चाहिए। केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह दो दिन बाद इस्तीफा दे देंगे।
इसके बाद दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की मांग करेंगे। केजरीवाल ने तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठने की कसम खाई,
जब तक लोग उन्हें 'ईमानदारी का सर्टिफिकेट' नहीं दे देते।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।