भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र,अग्निवीरों के लिए नौकरी की गारंटी
(India) भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए रोहतक में जारी किया घोषणापत्र.. महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए, अग्निवीरों को नौकरी की गारंटी और 24 फसलों पर MSP का दिया आश्वासन... नड्डा के साथ सीएम नायब रहे मौजूद
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 24 फसलों की खरीद और राज्य के प्रत्येक अग्निवीर के लिए सरकारी नौकरी की गारंटी का वादा किया गया..इस मौके पर नड्डा ने रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री एमएल खट्टर, राव इंद्रजीत सिंह और केपी गुर्जर की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी किया ..इस दौरान कहा गया की पार्टी ने देश भर के किसी भी सरकारी मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज में ओबीसी, एससी समुदायों से संबंधित हरियाणा के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज जाने वाली लड़कियों के लिए स्कूटर का भी वादा किया। घोषणापत्र जारी करने से पहले सैनी ने कहा कि "संकल्प पत्र" में युवाओं, गरीबों, किसानों, महिलाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।