(India)
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज सोनीपत के गोहाना में चुनावी रैली को संबोधित किया यह उनकी हरियाणा चुनाव में दूसरी रैली रही..सभा में मौजूद जनता से पीएम मोदी ने कहा कि सोनीपत की इस धरती से मैं देश के महान सपूत, सर छोटूराम जी को प्रणाम करता हूं। सर छोटू राम जी का जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा। हरियाणा की लोक कला को समृद्धि करने वाले बाबा लक्ष्मीचंद जी को मैं नमन करता हूं। आज 25 सितंबर है, हमारे पथ प्रदर्शक पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती भी है। मैं श्रद्धेय दीन दयाल को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। हरियाणा में जैसे-जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता ही जा रहा है। हरियाणा का ये प्यार मेरी जीवन के लिए अमानत है। मैं गर्व के साथ कहता हूं कि मैं जो कुछ भी हूं, उसमें हरियाणा का बड़ा योगदान है। इस बार फिर हरियाणा कह रहा है कि राज्य में फिर एक बार भाजपा की सरकार। साथ ही मोदी ने कहा कि कांग्रेस आई तो राज्य को बर्बाद कर देगी...इसलिए आप सभी को सोचसमझकर वोट देना है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।