Jammu and Kashmir: गुरेज रैली में राजनाथ सिंह का बयान, आतंकवाद के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार
(India) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कश्मीर की गुरेज घाटी में रैली की। रैली में राजनाथ ने कश्मीर में आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि "अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद वे हैरान हैं। वे कश्मीर में आतंकवाद को वापस लाना चाहते हैं और लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं लेकिन मुझे विश्वास है कि कोई भी ताकत यहां लोकतंत्र को कमजोर नहीं कर सकती।" राजनाथ सिंह ने कहा, "अगर वे आज हमारे साथ अच्छे संबंध रखते तो हम उन्हें वो पैसा दे देते जो वे आइएमएफ से मांग रहे हैं।"

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।