(India)
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार तेज हो गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंबाला में चुनावी रैली में कहा कि बीजेपी राज में गरीबों की जेब से पैसा निकाला जा रहा है. इससे पहले प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा को क्या मिला. आपको बेरोजगारी मिली, अग्निवीर मिला. हरियाणा ने देश का सम्मान सुरक्षित रखा. नौजवान बेरोजगारी से परेशान है अंबाला के नारायणगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी राज में गरीबों की जेब से पैसा निकाला जा रहा है. जनता की जेबों से पैसे निकल रहे हैं. जबकि अमीरों के खाते में पैसे धड़ाधड़ आ रहे हैं. सुनामी की तरह अडानी के खातों में पैसा आ रहा है लेकिन आपके अकाउंट खाली हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि सबका न्यूनतम सम्मान जरूरी है. राहुल गांधी ने कहा-यहां हर भाषण में सम्मान शब्द का प्रयोग किया गया. सम्मान हर किसी के लिए जरुरी है. लोगों की जेब में कितना पैसा आ रहा है कितना पैसा खींचा जा रहा है ये भी जरूरी है. पीएम मोदी आपका सम्मान करें लेकिन पूरा दिन आपकी जेब से पैसा खींचते रहे तो ये जानना भी जरूरी है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।