मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू का भारत दौरा, राष्ट्रपति मुर्मू और PM Modi से मुलाकात
(India) मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइजू 6-10 अक्टूबर को भारत की राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं..... राष्ट्रपति डॉ. मुइजू की यह भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा है... इससे पहले वे जून 2024 में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे ....अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डॉ. मुइजू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपसी हितों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति डॉ. मुइजू मुंबई और बेंगलुरु भी जाएंगे, जहां वे व्यापारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।....बता दें कि मालदीव हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के सागर के दृष्टिकोण और भारत की पड़ोसी पहले नीति में एक विशेष स्थान रखता है। विदेश मंत्री की हाल की मालदीव यात्रा के बाद राष्ट्रपति डॉ. मुइजू की भारत यात्रा इस बात का प्रमाण है कि भारत मालदीव के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है तथा इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत जन-जन संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।