(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र को 7,600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को 10 मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी किया है. इस दौरान नागपुर एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विस्तार, शिरडी एयरपोर्ट के लिए एक टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण, इंफ्रास्ट्रक्टर से जुड़े इन दो अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास भी किया गया है. विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज महाराष्ट्र विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि मैं इन सभी विकास कार्यों के लिए महाराष्ट्र के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस की रीति नीति पर निशाना साधा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।