(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाओस की अपनी दो दिन की यात्रा के बाद भारत लौटे। वे प्रधानमंत्री सोनेक्साय सिफांडोन के बुलावे पर लाओ पीडीआर पहुंचे थे। एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, धन्यवाद लाओ पीडीआर! ये आसियान के साथ संबंधों को मजबूत करने के भारत के कमिटमेंट के लिहाज से अच्छी यात्रा रही। हम साथ मिलकर क्षेत्र में शांति, समृद्धि और विकास की दिशा में काम करना जारी रखेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा, इस यात्रा का मकसद भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को मजबूत करना, आसियान-भारत संबंध और भारत के इंडो-पैसिफिक विजन को गहरा करना और लाओ पीडीआर के साथ सदियों पुराने संबंधों को बढ़ाना था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।