देशभर में दशहरे की धूम, लाल किले पर हुआ रावण दहन, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने राम-लक्ष्मण को तिलक लगाया
(India) देशभर में आज दशहरा मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले पर रामलीला में पहुंचे। दोनों ने प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने राम-लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभा रहे कलाकारों का तिलक किया।
लाल किले के माधव दास पार्क में हो रही इस रामलीला का आयोजन श्री धार्मिक लीला कमेटी करती है। कमेटी के सदस्यों ने राष्ट्रपति मुर्मु को त्रिशूल और PM मोदी को गदा दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।