(India)
चुनाव आयोग ने त्योहारों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश, पंजाब और केरल में विधानसभा उपचुनावों की तारीख 13 नवंबर से बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी है । एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। उत्तर प्रदेश में नौ, पंजाब में चार और केरल में एक सीट पर मतदान होना है। कांग्रेस, भाजपा, बसपा और रालोद सहित कई दलों ने चुनाव आयोग से विभिन्न त्योहारों के मद्देनजर चुनावों की तारीख पुनर्निर्धारित करने का आग्रह करते हुए कहा था कि इससे मतदान प्रभावित हो सकता है। कांग्रेस के मुताबिक केरल की पलक्कड़ विधानसभा सीट पर मतदाताओं का एक बड़ा हिस्सा 13 से 15 नवंबर तक कल्पती रास्तोलसवम त्योहार मनाएगा। पार्टी ने कहा कि पंजाब में 15 नवंबर को श्री गुरु नानक देव का 555वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा और 13 नवंबर से अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा। भाजपा, बसपा और रालोद ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में लोग कार्तिक पूर्णिमा से तीन-चार दिन पहले यात्रा करते हैं, जो 15 नवंबर को मनाई जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।