तमिलनाडु पैतृक गांव थुलसेंद्रपुरम में जीत के लिए प्राथना, तमिलनाडु में कमला हैरिस के लिए खास पूजा
(India) अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस का तमिलनाडु में तिरुवरुर जिले से नाता रहा है। उनका पुश्तैनी गांव इस जिले के थुलसेंद्रपुरम में है। अमेरिका में 47वें राष्ट्रपति के लिए वोटिंग को लेकर उनके पैतृक गांव में हलचल तेज हो गई है। अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम के सैलानियों के ग्रुप ने मंगलवार सुबह कमला हैरिस के पैतृक गांव का दौरा किया और उनकी जीत के लिए खास पूजा की। अमेरिका से भारत आए ये सैलानी कमला हैरिस का समर्थन कर रहे हैं। हालिया सर्वे में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार की जीत के दावे से वो बहुत खुश हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।