(India)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राज्यों से कहा है कि जहां भी जरूरत पड़े, बिना किसी संकोच के यूएपीए लगाए। हालांकि उन्होंने स्टेट पुलिस को आगाह किया कि ऐसे मामलों की जांच एनआईए के अधीन ही हो। दिल्ली में एंटी टेरर कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, एनआईए ने 632 मामले दर्ज किए और 498 यानी करीब 500 मामलों में एजेंसी ने आरोप पत्र दाखिल किए और दोषसिद्धि दर 95% रही। अगर एनआईए ऐसा कर सकती है तो राज्य पुलिस क्यों नहीं, जहां भी जरूरत हो, बिना किसी हिचकिचाहट के यूएपीए लगाए, लेकिन जब भी यूएपीए लागू किया जाता है तो ये जिम्मेदारी सुपरवाइजरी अथॉरिटी की है कि वो देखे कि मामले की जांच एनआईए की तरह ही हो। केंद्रीय गृह मंत्री ने पिछले 10 साल के अंदर आतंकवादी घटनाओं में कमी के लिए एजेंसियों की सराहना भी की।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।