केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा, झारखंड के Madhupur में रैली से कांग्रेस से किए कई सवाल
(India) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी के नेता राहुल गांधी वादे करने के बाद विदेश भाग जाने में विश्वास रखते हैं वहीं सिर्फ बीजेपी ही अपनी गारंटी पूरी करती है। देवघर जिले के मधुपुर में रैली में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यूपीए शासन के दौरान आतंकवादियों ने न केवल भारत पर हमला किया, बल्कि लोगों की हत्या करने के बाद बिरयानी का आनंद भी लिया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के जरिए आतंकवादियों का सफाया कर दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वादे पूरे नहीं करते हैं जबकि दूसरी ओर, पीएम मोदी का वादा पत्थर की लकीर जैसा है। वो जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं। शाह ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ जेएमएम गठबंधन ने घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बना लिया है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद घुसपैठ पर रोक लगाई जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।