डेविस कप में हार....और स्पेन बाहर, टेनिस खिलाड़ी रफाल ने संन्यास लिया
(India) प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी के तौर पर रफाल नडाल को अपने आखिरी मैच में दुनिया के 80वें नंबर के खिलाड़ी बोटिच वान डे जैंडस्कल्प ने 6 . 4, 6 . 4 से हरा दिया और इसके साथ ही डेविस कप क्वार्टर फाइनल में स्पेन भी नीदरलैंड से हार गया । 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन रफाल नडाल के टूर पर 20 साल से ज्यादा के सफर का ये आखिरी टूर्नामेंट था । स्पेन को नीदरलैंड ने 2 . 1 से हराया । दर्शक ‘रफा, रफा, रफा, चिल्ला रहे थे । उनके शानदार कैरियर के सम्मान में सेंटर कोर्ट पर समारोह का भी आयोजन किया गया था ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।