राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट कार्यक्रम, समिट में देश विदेश के बड़े इन्वेस्टर्स लेंगे हिस्सा
(India) राजस्थान में विदेशी निवेश लाने, उद्योग और युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के उदेश्य से आयोजित किये जा रहे राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं...राज्य सरकार ने राइजिंग राजस्थान इंवेस्टमेंट समिट को लेकर मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया हैं... 9 से 11 दिसंबर के बीच होने वाले समिट में सबसे पहले उद्घाटन सत्र से होगी...जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, मुख्य सचिव के साथ साथ विभागीय अधिकारी और मंत्रिमंडल के सदस्य मौजूद रहेंगे..उद्घाटन सत्र 9 दिसंबर को सुबह 9 बजे होगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।