(India)
महायुति नेता देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने बुधवार को महाराष्ट्र सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। महायुति के वरिष्ठ नेताओं के अलावा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी, जो बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक हैं वो भी राजभवन में मौजूद थे। इससे पहले दिन में देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से महाराष्ट्र बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।