(India)
संसद सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय बहस का जवाब देंगे। संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्षी गठबंधन की प्रमुख मांगों में से एक संविधान पर बहस की शुरुआत लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से करने की संभावना है। वहीं राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से सोमवार को बहस की शुरुआत करने की उम्मीद है। इसके बाद पीएम मोदी मंगलवार को राज्यसभा में इसका जवाब देंगे। विपक्ष के साथ हुए समझौते के अनुसार, बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने 13-14 दिसंबर को लोकसभा में और 16-17 दिसंबर को राज्यसभा में संविधान पर बहस के लिए सहमति जताई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।