भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच पर 350 रन पर भारत को नौवा झटका, नीतीश को शतक में एक रन, बुमराह नहीं खोल सके खाता
(India) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से अगले दोनों टेस्ट महत्वपूर्ण हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। शुक्रवार को दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। सुंदर जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो स्कोर सात विकेट पर 221 रन था। इसके बाद दोनों ने भारत को फॉलोऑन से बचाया और 300 के पार पहुंचाया।


फिलहाल नीतीश रेड्डी 97 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ जसप्रीत बुमराह हैं। दोनों के बीच अब तक आठवें विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए थे। इस लिहाज से भारत अभी भी 148 रन पीछे है। नीतीश ने अपनी बल्लेबाजी में दम दिखाया है और सुंदर ने उनका बखूबी साथा निभाया है।

भारत को आज ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के रूप में दो झटके लगे। पंत और जडेजा के बीच 32 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को बोलैंड ने तोड़ा। उन्होंने पंत को लियोन के हाथों कैच कराया। पंत ने 37 गेंद में तीन चौके की मदद से 28 रन बनाए। वहीं,जडेजा को नाथन लियोन ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 17 रन बना सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।