(India)
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले PM मोदी रविवार को रोहिणी पहुंचे। यहां मोदी ने जापानी पार्क में करीब 35 मिनट का भाषण दिया। पीएम ने दिल्ली की AAP सरकार को एक बार फिर आपदा सरकार बताया। मोदी ने केजरीवाल को शराब घोटाले, स्कूल घोटाले और शीशमहल जैसे मुद्दों पर घेरा। पीएम ने कहा- दिल्ली की आपदा सरकार के पास न कोई विजन है, न दिल्ली वालों की परवाह है। इन्होंने हर मौसम का आपादकाल बना दिया। जब काला चिठ्ठा सबके सामने उजागर किया तो मुझ पर भड़कने लगे। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को राजधानी में 12 हजार 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। उन्होंने आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर तक के सेक्शन का उद्घाटन किया। मोदी का दिल्ली में पिछले 3 दिन में यह तीसरा कार्यक्रम है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।