ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस के चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर संदेह
(India) ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर संदेह है। उनके टखने में चोट है, जिसके लिए उन्हें स्कैन करवाना होगा। कप्तान कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 2023 में जिताया था वनडे वर्ल्ड कप | ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने पैट कमिंस की फिटनेस पर अपडेट दिया है। चीफ सेकेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, 'हमें इंतजार करना होगा और साथ ही साथ देखना होगा कि स्कैन के नतीजे कब आएंगे और यह कैसे काम कर रहा है। अभी और थोड़ा काम करना है। हमें शायद इस बारे में थोड़ी और जानकारी मिल जाएगी कि उनकी चोट की स्थिति कैसी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।