विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 को पीएम ने किया संबोधित, युवा शक्ति का सामर्थ्य ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा-पीएम
(India) पीएम मोदी ने आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दिल्ली में आयोजित विकसित भारत युवा लीडर डायलॉग में युवाओं को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि युवा शक्ति जो कार्य पूरा करने की ठान ले, उसे पूरा करना ही है साथ ही पीएम ने भारत को विकसित बनाने के लिए प्रामाणिक प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश की युवा शक्ति का सामर्थ्य ही भारत को जल्द से जल्द विकसित राष्ट्र बनाएगा। विकसित भारत युवा नेता संवाद 2025 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि बड़े सपने देखना, एक मजबूत प्रतिबद्धता बनाना और एक निर्धारित समयसीमा के अंदर उन सपनों को हासिल करना पूरी तरह से संभव है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।