(India)
चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में धुआंधार चुनाव प्रचार चल रहा है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के शिवालिक नगर पहुंचकर रोड शो किया | भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा के समर्थन में निकाले गए रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा हुए | यहां शिवालिक नगर शिव मंदिर से टिहरी विस्थापित कॉलोनी तक जोरदार रोड शो निकाला गया | रोड शो के दौरान कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल बरसाकर स्वागत किया | वहीं मुख्यमंत्री ने भी रोड शो वाहन से लोगों का अभिवादन किया | मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है | उन्होंने दावा किया कि नगर निकाय चुनावों में सभी निकायों पर भाजपा का बोर्ड बनने जा रहा है....।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।