मोहम्मद शमी की वनडे टीम में वापसी
(India) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, मोहम्मद शमी की वनडे टीम में वापसी | साथ ही साथ 14 महीने बाद एक बार फिर नीली जर्सी में खेलते नजर आएंगे मोहम्मद शमी | मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान रोहित शर्मा मुंबई में टीम की घोषणा की। आइए एक नजर डालते हैं, भारतीय टीम कुछ इस प्रकार होगी: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा (हर्षित राणा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बुमरा की जगह लेंगे। (बुमराह इस सीरीज में नहीं खेलेंगे), मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत और रवींद्र जड़ेजा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।