सुनील गावस्कर ने 'ओम शांति ओम' गाने पर खूब किया डांस
(India) वानखेड़े स्टेडियम के 50 साल पूरे होने पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने एक भव्य समारोह का आयोजन किया था जिसमें मुंबई के दिग्गज क्रिकेटरों को आमंत्रित किया गया था। इस ख़ुशी के मौके पर गावस्कर ने 'ओम शांति ओम' गाने पर डांस किया। उन्हें देखकर सचिन तेंदुलकर भी मुस्कुराए, साथ ही साथ वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के कई प्रसिद्ध क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर डांस करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।