(India)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार 20 जनवरी को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, अमेरिका में अवैध प्रवासियों की एंट्री रोकेंगे और साथ ही डोनाल्ड ट्रंप 150 साल पुराने जन्मजात नागरिकता कानून को खत्म करेंगे | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में जन्मे किसी भी व्यक्ति के अमेरिकी राष्ट्रीयता के अधिकार को रद्द करने की बात कही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, 'यह एक बड़ा फैसला है, मैं कानूनी आव्रजन से सहमत हूं। मुझे यह पसंद है। हमें लोगों की जरूरत है, और मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। हम इसे चाहते हैं, लेकिन हमें कानूनी आव्रजन की जरूरत है।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।