दोनों टीमें 13 साल बाद कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भिड़ेंगी |
आखिरी बार यहां दोनों टीमों का मुकाबला साल 2011 में हुआ था,
तब इंग्लैंड को 6 विकेट से जीत मिली थी | भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच 2007 के वर्ल्ड कप में खेला गया था | 2007 से दोनों टीमों के बीच 24 टी-20 खेले गए,54 फीसदी यानी 13 में भारत और 11 में इंग्लैंड को जीत मिली |
भारत में दोनों टीमों ने 11 मैच खेले, यहां भी टीम इंडिया आगे है,टीम ने 6 और इंग्लैंड ने 5 मैच जीते | इंग्लिश टीम ने भारत में इस फॉर्मेट की आखिरी सीरीज 14 साल पहले 2011 में जीती थी,वहीं अपने घर में इंग्लैंड को आखिरी सफलता 2014 में मिली थी,दोनों बार भारत के कप्तान एमएस धोनी थे | इसके बाद दोनों टीमों ने 4 टी-20 सीरीज खेलीं, सभी भारत ने जीतीं |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।