भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह गेंदबाजों की ICC टेस्ट रैंकिंग में पहले नंबर पर बरकरार
(India) बुधवार को जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नंबर वन टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं, रवींद्र जडेजा ने भी ऑलराउंडर श्रेणी में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और अंतिम बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट से पहले जनवरी में 907 अंकों के साथ अब तक की सर्वोच्च आईसीसी रैंकिंग रेटिंग दर्ज कर इतिहास रचने वाले भारतीय गेंदबाज बुमराह 908 अंकों के साथ अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस 841 अंकों के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा 837 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान में पहले टेस्ट में छह विकेट लेने वाले पाकिस्तान के नोमान अली 761 अंकों के साथ शीर्ष 10 में पहुंच गए हैं। टेस्ट प्रारूप में शीर्ष-10 ऑलराउंडरों की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ। रवींद्र जडेजा 400 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका के मार्को जेनसन दूसरे और बांग्लादेश के मेहदी हसन तीसरे स्थान पर हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।