महाकुंभ 2025: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संगम पर लगाई आस्था की डुबकी
(India) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने संगम पर शुक्रवार को पवित्र डुबकी लगाई।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ यूपी कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज से बीजेपी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद थे।
आइए नजर डालते अर्जुन राम मेघवाल के राजनीतिज्ञ जीवन पर :
अर्जुन राम मेघवाल (जन्म 7 दिसंबर 1954) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वर्तमान में वे भारत के विधि एवं न्याय मंत्री तथा संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं। वे पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री तथा पूर्व केंद्रीय जल संसाधन एवं गंगा विकास मंत्री रह चुके हैं। वे बीकानेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।