(India)
भारत की करिश्माई ओपनर स्मृति मंधाना को सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की 2024 की महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। स्मृति मंधाना ने अपने करियर में चौथी बार ICC अवॉर्ड जीता है। इससे पहले उन्हें 2018 और 2021 में महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था, जबकि 2018 में ही उन्हें महिला वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था | साथ ही साथ भारत की उप-कप्तान मंधाना ने 2024 में 13 पारियों में 747 रन बनाए, जो एक कैलेंडर वर्ष में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बाएं हाथ की बल्लेबाज 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं। उनके बाद लॉरा वोल्वार्ड्ट (697 रन), टैमी ब्यूमोंट (554 रन) और हेले मैथ्यूज (469 रन) का नंबर आता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।