सर्बिया में प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक का इस्तीफा
(India)
सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें हटाने के लिए नवंबर से ही देश में विरोध प्रदर्शन जारी था। दरअसल सर्बिया के दूसरे सबसे बड़े शहर नोवी सैड में 1 नवंबर को रेलवे स्टेशन की छत का एक हिस्सा गिर गया था। इसमें पंद्रह लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद देश में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। सड़कों पर हजारों लोग उतर आए और इस घटना की जवाबदेही की मांग करने लगे। लोगों का आरोप था कि निर्माण परियोजनाओं में भ्रष्टाचार की वजह से छज्जा गिरने की घटना हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।