भारत और इंग्लैंड के बीच आज पुणे में टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला
(India) भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज पुणे में खेला जाएगा। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इंग्लैंड के लिए आज का मैच करो या मरो का है। क्योंकि भारत ने आज का मुकाबला जीता तो इंग्लिश टीम सीरीज गंवा देगी। टीम इंडिया 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। इस मैदान पर दोनों टीम दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2012 में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था। भारतीय टीम की गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह की वापसी हो सकती है, वहीं बल्लेबाजी में ध्रुव जुरेल की जगह शिवम दुबे खेल सकते हैं।

पुणे टी20आई के लिए दोनों टीमों की टीम कुछ इस प्रकार होगी

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रमनदीप सिंह

इंग्लैंड: बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जेमी स्मिथ, रेहान अहमद

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।