भारत के लिए 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले 51 वर्षीय तेंदुलकर के नाम क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा टेस्ट और वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड है।
बोर्ड के एक सूत्र ने पीटीआई वीडियो को बताया, "हां, उन्हें वर्ष 2024 के लिए सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।"
तेंदुलकर के 200 टेस्ट और 463 वनडे मैच क्रिकेट इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने वनडे में 18,426 रन के अलावा 15,921 टेस्ट रन बनाए हैं। उन्होंने अपने शानदार करियर में सिर्फ एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है।
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री और पूर्व दिग्गज विकेटकीपर फारूक इंजीनियर को यह पुरस्कार मिल चुका है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।