राष्ट्रीय खेल 2025: मिश्रित निशानेबाजी स्पर्धा में पंजाब ने जीता स्वर्ण
(India) पंजाब के अर्जुन बाबूता और ओजस्वी ठाकुर ने शनिवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों के चौथे दिन 10 मीटर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।
अर्जुन और ओजस्वी ने यहां त्रिशूल शूटिंग कॉम्प्लेक्स में स्वर्ण पदक के लिए करीबी मुकाबले में महाराष्ट्र के आर्य बोरसे और रुद्राक्ष पाटिल की जोड़ी को 16-12 से हराया। खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों के बीच ज्यादा अंतर नहीं था, लेकिन पंजाब की जोड़ी ने आखिरी शॉट में महाराष्ट्र के 21.0 के मुकाबले 21.4 अंक लेकर जीत हासिल की। पश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ और इस्मिता भोवाल ने गुजरात को 17-11 से हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले 25 टीमों के क्वालीफिकेशन राउंड में पंजाब (631.7) शीर्ष पर रहा, जबकि महाराष्ट्र (630.7), पश्चिम बंगाल (630.6) और गुजरात (629.4) शीर्ष चार में रहे। पश्चिम बंगाल के अभिनव शॉ और इस्मिता भोवाल ने गुजरात को 17-11 से हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले, 25 टीमों के क्वालीफिकेशन राउंड में पंजाब (631.7) शीर्ष पर रहा, जबकि महाराष्ट्र (630.7), पश्चिम बंगाल (630.6) और गुजरात (629.4) शीर्ष चार में रहे। महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पंजाब की सिमरनप्रीत कौर बरार 579 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं। दिल्ली की पुष्पांजलि राणा (578), कर्नाटक की टी एस दिव्या (577), महाराष्ट्र की राही जीवन सरनोबत (576), हरियाणा की अन्नू राज (576), महाराष्ट्र की रिया शिरीष थट्टे (576), पंजाब की नीरज कौर (574) और हरियाणा की अंजलि चौधरी (573) अन्य सात निशानेबाज थीं, जिन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इस स्पर्धा में देश भर से 30 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।