(India)
आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सोमवार को मणिपुर के पूर्व सीएम बीरेन सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। आजाद ने कहा, "इस्तीफा देने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए थी। अगर केंद्र सरकार मोदी जी के महिला सम्मान पर विचार बहुत स्पष्ट होते, तो मुझे लगता है कि उन्हें हटा दिया गया होता। मणिपुर लंबे समय से हिंसा की आग में जल रहा था और जिस तरह से वहां महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया और उनका अपमान किया गया, यह घटना छिपी नहीं है, हम पूरे देश और दुनिया में हंसी का पात्र बन गए। इतने लोगों की जान चली गई, जिस तरह से सरेआम हिंसा हुई, यह सब पूरे देश और सभी राज्यों ने देखा और सरकार का इस पर जिस तरह का रवैया रहा, लापरवाही बढ़ती गई, हम सभी ने सदन में इस पर कई बार सवाल उठाए, तब जाकर अब इतने दिनों बाद सरकार को इसका अहसास हुआ।" साथ ही साथ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि मणिपुर के सीएम का इस्तीफा राज्य के इतिहास के एक शर्मनाक अध्याय का अंत है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।