पीएम मोदी अमेरिका पहुंचे, आज रात ट्रंप से मिलेंगे, टैरिफ को लेकर चर्चा और हो सकती है जॉइंट कॉन्फ्रेंस
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों की यात्रा पर गुरुवार तड़के अमेरिका पहुंचे। इस यात्रा में पीएम मोदी भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 2:30 बजे राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलेंगे। इस मुलाकात में दोनों नेता टैरिफ और अवैध भारतीय अप्रवासियों समेत कई मुद्दे पर बात करेंगे। मोदी और ट्रम्प के बीच करीब 45 मिनट बात होगी। इसके बाद भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 3.40 बजे जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस हो सकती है। अमेरिका पहुंचकर भारतीय पीएम ने सबसे पहले यूएस नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। पीएम मोदी ट्रम्प के अलावा कई बिजनेस लीडर्स और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। अमेरिका पहुंचने से पहले मोदी फ्रांस के दौरे पर थे। यहां उन्होंने फ्रेंच राष्ट्रपति के साथ AI समिट की सह-अध्यक्षता की और कई द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।