दिल्ली में नई सरकार को लेकर हलचल तेज, सरप्राइज होगा दिल्ली सीएम का चेहरा ?
(India) दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा के चुनावी नतीजे सामने आए थे बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है सीएम का चेहरा अभी तक फाइनल नहीं हुआ है लेकिन अब नई सरकार के गठन की तैयारी तेज हो गई है माना रहा है कि पीएम मोदी ही मुख्यमंत्री के चेहरे पर फाइनल फैसला लेंगे, लिहाजा बीजेपी नेताओं को पीएम के लौटने का इंतजार था अब शपथग्रहण और उससे पहले सीएम के चेहरे पर जल्द फैसले का इंतजार है खबर है कि दिल्ली में 19 या 20 फरवरी को शपथग्रहण हो सकता है जानकारी ये भी है कि 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है उसमें सीएम के नाम पर मुहर लग सकती है फिलहाल जिन नामों की चर्चा मुख्यमंत्री को लेकर हो रही है उनमें रेखा गुप्ता, शिखा राय, प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद और पवन शर्मा जैसे नाम शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।