(India)
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल पारिवारिक आपात स्थिति के कारण दक्षिण अफ्रीका स्थित अपने घर चले गए। मोर्कल को पिछले साल सितंबर में भारत का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था। वह शनिवार को भारतीय टीम के साथ दुबई पहुंचे और बुधवार से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शुरुआती अभ्यास सत्र में भी मौजूद रहे। वह सोमवार को दूसरे अभ्यास सत्र में भारतीय टीम के साथ नहीं थे। भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं, जिसके कारण तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा पर है जबकि हार्दिक पांड्या चौथा विकल्प हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।