राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का धरना जारी है। इंदिरा गांधी को लेकर मंत्री की टिप्प्णी को लेकर विवाद हुआ। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मांग नहीं माने जाने तक धरना जारी रहेगा। शुक्रवार देर रात तक सरकार से वार्ता का दौर चला, लेकिन बात नहीं बनी। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने नेता प्रतिपक्ष के चेंबर में वरिष्ठ विधायकों से वार्ता की थी। पर सहमति नहीं बन पाई थी। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को सभी जिलों में प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत मंत्री का पुतला जलाएंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।