(WESTBENGAL, WESTBENGAL)
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का दावा है कि दिल्ली में बीजेपी ने फर्जी मतदाताओं की मदद से जीत हासिल की है। साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव आयोग की मदद से फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह मतदाता सूची को सही करने और फर्जी मतदाताओं को हटाने के लिए चुनाव आयोग के दफ्तर के सामने धरना भी देंगी। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रह है कि ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा में शामिल होने से किया इनकार। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं टीएमसी का वफादार सिपाही हूं और ममता बनर्जी मेरी नेता हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।