नेपाल: काठमांडू के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप
(India) नेपाल में काठमांडू के पास शुक्रवार सुबह शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार, भूकंप काठमांडू से 65 किलोमीटर पूर्व में सिंधुपालचौक जिले में कोडारी राजमार्ग पर सुबह 3:51 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। भूकंप काठमांडू घाटी और उसके आसपास महसूस किया गया। नेपाल सबसे सक्रिय 'टेक्टोनिक' क्षेत्रों (भूकंपीय क्षेत्र चार और पांच) में से एक है, जिसके कारण यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। हिमालय की गोद में बसे देश में अब तक का सबसे विनाशकारी भूकंप 2015 में आया था। उस समय 7.8 तीव्रता के भूकंप में 9,000 से अधिक लोग मारे गए थे और 10 लाख से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।