ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल आज साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा
(India) ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल आज दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। ICC चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें तीसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछली भिड़ंत में दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीते थे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग पर एक नजर डालते है -11 दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, रासी वैन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वेन मुल्डर, मार्को जानसन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।
न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।