भारतीय मुक्केबाजी महासंघ के चुनाव 28 मार्च को होगा
(India)
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने मंगलवार को कहा कि अगले चार साल के लिए उसके नए पदाधिकारियों के चुनाव 28 मार्च को होंगे। इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा बीएफआई के कामकाज के संचालन के लिए तदर्थ समिति गठित करने के फैसले पर रोक लगा दी थी। बीएफआई के महासचिव हेमंत कुमार कलिता ने एक बयान में कहा, "भारतीय मुक्केबाजी महासंघ की आम सभा की दसवीं बैठक 28 मार्च 2025 को दिल्ली में सुबह 10:30 बजे अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में होगी।" इसमें पदाधिकारियों और कार्यकारी परिषद के सदस्यों का चुनाव एजेंडा होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।