रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत खेलेगा लगातार चौथा ICC फाइनल
(India) रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट में अपना लगातार चौथा फाइनल खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत का मुकाबला 9 मार्च को दुबई में न्यूजीलैंड से होगा। सूत्रों के मुताबिक बताया जा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत लगातार चौथे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। यह एक बड़ी उपलब्धि है, जो रोहित शर्मा की कप्तानी और भारतीय क्रिकेट टीम के दमदार प्रदर्शन के प्रभाव को दर्शाती है। पिछले कुछ सालों में भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यह लगातार सफलता भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व की बात है। भारतीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी में इतिहास रचने की कगार पर है। टीम इंडिया ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सबसे सफल टीम बनने से बस एक जीत दूर है। अगर टीम इंडिया ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हुई तो भारतीय टीम सबसे ज्यादा बार यानी तीसरी बार ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।