पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी कराने में हुआ करोड़ों का नुकसान,रिपोर्ट में किया गया दावा
(India) पाकिस्तान क्रिकेट में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले टीम का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में काफी खराब रहा और अब रिपोर्ट सामने आई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी कराना भारी पड़ा है क्योंकि उसे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए पड़ोसी देश की यात्रा करने से इन्कार कर दिया था। फाइनल सहित भारत के सभी मुकाबले दुबई में कराए गए थे। पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा था और उसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया था। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में खिताब के बचाव के इरादे से उतरी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।