भारत और न्यूजीलैंड ने महत्वपूर्ण रक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, साझेदारी मजबूत करने का निर्णय
(India) भारत और न्यूजीलैंड ने रक्षा, शिक्षा, खेल, बागवानी, वानिकी के क्षेत्रों में पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों पक्षों ने अधिकृत आर्थिक पारस्परिक मान्यता समझौते का भी आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष क्रिस्टोफर लक्सन के साथ बातचीत की, चर्चा में भारत-न्यूजीलैंड संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। अपने प्रेस वक्तव्य में पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और दोनों पक्षों ने रक्षा और सुरक्षा साझेदारी को मजबूत और संस्थागत बनाने का निर्णय लिया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।