साथ ही साथ "सबसे पहले मैं अपनी तरफ से और अपने मंत्रालय के माध्यम से सभी खिलाड़ियों को इटली में हुए विंटर गेम्स में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने और हमारे देश के लिए मेडल लाने के लिए बहुत-बहुत बधाई देती हूँ। और मैं ये भी कहना चाहूँगा कि ये खिलाड़ी हमारे देश के सभी लोगों के लिए रोल मॉडल हैं क्योंकि समाज में एक तबका ऐसा भी है जिसकी सोच अलग होती है लेकिन आज इन बच्चों ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करके अपने परिवार का नाम आगे बढ़ाया है और हमारे देश का भी नाम रोशन किया है। और मैं अपने अध्यक्ष जी, टीम, डॉ. नड्डा जी, उनकी पूरी टीम को भी अपनी तरफ से बहुत-बहुत बधाई देता हूँ क्योंकि उनके प्रयासों और कड़ी मेहनत से हमारे स्पेशल ओलंपिक खिलाड़ी आज इस मुकाम पर पहुँचे हैं। और भारत सरकार, आदरणीय प्रधानमंत्री जी भी चाहते हैं कि सरकार की तरफ से जो भी मदद चाहिए, वो हम ऐसे खिलाड़ियों को देंगे। संशोधित नीति के तहत अब स्वर्ण पदक विजेताओं को 20 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 14 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 8 लाख रुपये मिलेंगे। इससे भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए भारत में पैरा-एथलीटों का मनोबल और बढ़ेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।