साथ ही साथ विदेशी सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा कि इजराइली सेना द्वारा निकासी के आदेश के बाद शुक्रवार को बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी उत्तरी गाजा से चले गए। वे गाजा शहर की ओर बढ़ गए हैं। गुरुवार रात गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में कम से कम 85 फिलिस्तीनी मारे गए। हमास ने इजरायल पर तीन रॉकेट दागे लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। इजरायल द्वारा युद्ध विराम समाप्त करने के बाद यह पहला हमला था। इजरायली सेना ने खान यूनिस के पास मध्य गाजा में लोगों को एक क्षेत्र खाली करने का आदेश जारी किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।